BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने घर-घर जाएं शिक्षक मंडला एवं बम्हनी के स्कूलों के निरीक्षण में कलेक्टर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने घर-घर जाएं शिक्षक मंडला एवं बम्हनी के स्कूलों के निरीक्षण में कलेक्टर के निर्देश

 



 

मण्डला 17 सितम्बर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला में उदय प्राथमिक शाला तथा बम्हनी बंजर में हवेली शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उदय प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शाला में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर उनके अभिभावकों से चर्चा करें तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन पूर्ण कराएं। बच्चों में उनकी कक्षा के अनुरूप दक्षताएं अर्जित होना चाहिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

 

विद्यार्थी जीवन से ही करें लक्ष्य निर्धारित

 

            हवेली शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बच्चों से पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने विद्यार्थी जीवन से ही लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तैयारी करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि बड़ा लक्ष्य तय करते हुए उसे प्राप्त करने का भरसक प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाठ्यक्रम को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का उपलब्धि स्तर बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाएं। इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment