BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने लिया मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

कलेक्टर ने लिया मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा

 




 

मण्डला 17 सितम्बर 2022

            नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला के पीडब्ल्यूडी गोदाम, उदयशाला, नर्मदागंज तथा बम्हनी में हवेली शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए जा रहे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग दरवाजों की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं के बैठने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, पेयजल तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment