दैनिक रेवांचल टाईम्स - जिले के संवेदनशील कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन , पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शसंजीव कुमार उइके ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कुलबेहरा नदी के विसर्जन स्थल और छोटा तालाब में क्रेन गोताखोरों सहित रहेंगी संपूर्ण व्यवस्थाएं निर्माणाधीन पुल के दृष्टिगत गुरैया रोड स्थित विसर्जन स्थल पर बड़ी प्रतिमाएं ना ले जाने की अपील! छिंदवाड़ा गणेश उत्सव के दौरान जिले में गणेश विसर्जन 9 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 सितंबर की रात्रि तक निर्धारित स्थलों पर किया जायेगा। जिसके दृष्टिगत कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने गुरुवार की शाम छिंदवाड़ा शहर के विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कुलबेहरा नदी के विसर्जन स्थल और छोटा तालाब में क्रेन, गोताखोरों, नाव सहित सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शहरवासियों से अपेक्षा की गई है कि इस बार विसर्जन स्थलों में पानी अधिक है, इसीलिए क्रेन के माध्यम से ही विसर्जन करें और पानी में ना जाएं। साथ ही कलेक्टर सुमन और पुलिस अधीक्षक अग्रवाल द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि गुरैया रोड पर संचार कॉलोनी के पास के विसर्जन स्थल मार्ग में पुल निर्माणधीन है और जगह भी कम है, इसीलिए यहां बड़ी प्रतिमाएं ना लाएं। बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कुलबेहरा नदी के विसर्जन स्थल और छोटा तालाब में क्रेन के माध्यम से करते हुए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारी व्दय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों, पुलिस, होमगार्ड और डीएसपी यातायात को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं! इस अवसर पर सहायक कलेक्टर वैशाली जैन, अतिरिक्त कलेक्टरओ.पी.सनोडिया, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह, सीएसपी प्रियंका पांडे, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सह सहायक आयुक्त ईश्वर चंदेली व डीएसपी यातायात सुदेश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे!
Friday, September 9, 2022
जिला कलेक्टर ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण ....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment