BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर गोगपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एसपी से की मुलाकात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 9, 2022

जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर गोगपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एसपी से की मुलाकात



दैनिक रेवांचल टाइम्स  - आज दिनांक 8 सितंबर 2022 दिन गुरुवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी के कार्यवाहक अध्यक्ष तिरु गया प्रसाद कुमरे एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई सिवनी के अध्यक्ष तिरु कृष्ण कुमार धुर्वे के नेतृत्व में 7 सदस्य टीम ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से की मुलाकात जिसमें 7 सदस्य टीम ने जिले एवं क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया कि जिले के अंदर एवं क्षेत्र में अवैध कार्य से जनमानस में जानमाल से क्षति पहुंच रही है जिसे संज्ञान में लेकर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए जो इस प्रकार हैं।

           जिले के अंदर एवं बंडोल क्षेत्र कान्हीवाड़ा क्षेत्र पलारी क्षेत्र छपारा क्षेत्र के अंतर्गत देसी शराब का गांव गांव में अवैध रूप से बिक्री हो रही है जिसकी बिक्री तत्काल बंद कराया जाए। अभी तक देखने में सुनने में आया है कि जितने भी अपराध हो रहे हैं चाहे वह सड़क दुर्घटना हो चोरी हो बलात्कार हो कहीं ना कहीं इन अपराधों की जननी शराब ही होती है। अतः शराब बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

                   हमारे जिले में जुआ सट्टा जैसे गोरख धंधा फल-फूल रहे हैं जिसे प्रशासनिक तौर पर बंद कराया जाए।

                     ग्रामीण क्षेत्रों में या छोटे कस्बों में यात्री बस स्टैंड है उस जगह पर सुलभ शौचालय की शीघ्र व्यवस्था की जाए।

                      ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन घरेलू सामान दैनिक दिनचर्या की चीजें का खुली में विक्रय का कार्य चल रहा है जो लगभग मिलावटी होता है जिसे पूर्ण रुप से बंद किया जाए।

                        जिले के अंतर्गत आने वाले थाना चौकी के प्रभारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए जिससे उस क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शांति व्यवस्था स्थापित की जा सके।

             उन तमाम समस्याओं को लेकर के क्षेत्र के एवं हमारे जिले के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सहमति दी और कहा कि जो मेरे अधिकार क्षेत्र में है उस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

     7 सदस्य टीम में में मुख्य रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तिरु गया प्रसाद कुमरे ब्लॉक अध्यक्ष तिरु कृष्ण कुमार धुर्वे जिला विधी सलाहकार तिरु महेश मर्सकोले ब्लॉक सचिव तिरु डॉ मेर सिंह परते ब्लॉक उपाध्यक्ष तिरु पवन धुर्वे ब्लॉक मीडिया प्रभारी भरत इनवाती ब्लॉक संगठन मंत्री सुरेश भलावी जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवी सिंह आरेवा।

No comments:

Post a Comment