BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 3 बच्‍चे; एक की मौत, दो को बचाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 9, 2022

प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 3 बच्‍चे; एक की मौत, दो को बचाया



मप्र में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं विसर्जन किया जा रहा है। इसी बीच आज मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बोलिया में हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन बच्चे नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया। लेकिन एक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई।
प्रतिमा विसर्जन करने गए थे नदी पर

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की सीमा से सटे मंदसौर जिले के ग्राम बोलिया में शुक्रवार को विसर्जन के दौरान ये हादसा हुआ। गणेशजी की मूर्ति विसर्जन करने के लिए तीन बच्चे शुभम सोलंकी, रोहित और लकी परिवार के लोगों के साथ गांव के किनारे बह रही कंठाली नदी पर गए थे। प्रतिमा लेकर सभी लोग नदी में विसर्जन कर रहे थे।

इसी दौरान नदी में बने एक गहरे गड्ढे में तीनों बच्चे डूब गए। दुर्घटना में शुभम गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रोहित और लकी को बाहर निकाल लिया। वहीं शुभम को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।
पूरे गांव में पसरा सन्नाट

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रोहित और लकी नाम के दो बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। अनंत चतुर्दशी के दिन हुए हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटे का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गरोठ अस्पताल भेजा है। गरोठ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment