Breaking

revanchal times new

दिव्यांग, वृद्ध एवं युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान

 



मण्डला 27 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पांचों नगरीय निकायों में 27 सितम्बर 2022 को मतदान किया गया। 27 सितम्बर को हुए मतदान में शामिल सभी 125 मतदान केंद्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवा मतदाता सुबह से ही अपना वोट डालने अपने नजदीकि केन्द्रों में पहुंचे तथा सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी से पीछे नहीं रहे। प्राथमिक शाला कारीकोन में 100 वर्ष की वृद्धा, सिंहवाहिनी वार्ड मंडला में 93 वर्षीय महिला तथा हनुमानजी वार्ड में 96 वर्षीय पुरूष ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना वोट डाला। इसी प्रकार नैनपुर में 75 वर्ष की बुजुर्ग माता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रसन्नता व्यक्त की। मातृशक्तियों ने भी अपने घर की जिम्मेदारियों के अलावा जागरूक मतदाता बनकर बड़े उत्साह के साथ अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में वोट डाला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new