मण्डला 27 सितम्बर 2022
म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ अंतर्गत 17 सितम्बर 2022 से जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन प्रारंभ
हो गए हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ
वितरित किए जाएंगे। प्रथम चरण 18 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में
उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
28 को यहाँ लगेंगे शिविर
मंडला जनपद के अंतर्गत प्रथम चरण में 28 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत बरगवां, सुकतरा, औघटखपरी, पदमी, भपसा, भंवरदा, मलारीचक तथा मलारा में
शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 28 सितम्बर 2022 को जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत चौगान, मोहगांव माल तथा कौआडोंगरी में शिविर लगाए जाएंगे। घुघरी जनपद पंचायत के
अंतर्गत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत छिवलाटोला, घुघरी, नाहरवेली, खोड़ाखुदरा, बनेहरी, राम्हेपुर, बिलगांव, खजरी तथा जनुवानी में शिविर लगाए जाएंगे। बीजाडांडी जनपद पंचायत के अतंर्गत
द्वितीय चरण में 28 सितम्बर 2022 को उदयपुर,
मैली, लालपुर, भेलखेड़ी तथा भौड़ी में शिविर लगाए जाएंगे। नारायगणंज जनपद पंचायत के अंतर्गत
द्वितीय चरण में 28 सितम्बर 2022 को पटेहरा,
मानेगांव, कूम्हा, चंदेहरा, छपरा तथा जुझारी में शिविर लगाए जाएंगे। निवास जनपद पंचायत
के ग्राम पंचायत कोहानी, थानमगांव, सरसवाही, मझगांव तथा मोहगांव में शिविर लगाए जाएंगे।
29 को यहाँ लगेंगे शिविर
मंडला जनपद के अंतर्गत प्रथम चरण में 29 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत सुभरिया, बेंहगा, लिमरूआ, धौरगांव, हिरदेनगर,
टिकरवारा, देवगांव तथा ग्वारा में
शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 29 सितम्बर 2022 को जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत मोहगांव रैयत, बिलगढ़ा माल तथा बिलगांव में शिविर लगाए जाएंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत
प्रथम चरण में ग्राम पंचायत उमरिया, नैझर, लाफन, डूण्डी तथा इमलीटोला में शिविर लगाए जाएंगे। बीजाडांडी जनपद
पंचायत के अतंर्गत द्वितीय चरण में 29 सितम्बर 2022 को समनापुर, बीजाडांडी, खनौरा तथा विजयपुर में शिविर लगाए जाएंगे। नारायगणंज जनपद पंचायत के अंतर्गत
द्वितीय चरण में 29 सितम्बर 2022 को देवरी,
घोंटखेड़ा, बीजेगांव, खिन्हा तथा मलठार में शिविर लगाए जाएंगे। निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत
सुखरी संग्रामपुर एवं बम्हनी में शिविर लगाए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment