Breaking

revanchal times new

लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...





दैनिक रेवांचल टाईम्स – गौ-माता में फैल रही लम्पी वायरस की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन के संबंध में दिनांक 22 सितंबर को गौ-सेवकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि गाय एवं पशुओं में फैल रहे बीमारी लम्पी वायरस की रोकथाम हेतु उचित प्रयास किए जाए। इससे बचाव हेतु गौशाला, कांजी हाउस एवं गौपालकों को साफ-सफाई उक्त लंपी वायरस से बचाव हेतु निर्देशित किया जाए ताकि समय रहते गौमाता एवं पशुओं को बचाया जा सके। लंपी वायरस की रोकथाम हेतु उच्च स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही नगर पालिका सिवनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अभियान चलाए जाए। इस संकट में हमें सभी मिलकर एकजुट होकर समय रहते कार्य करते रहेंगे तो फैलने वाले वायरस को काफी हद तक रोक सकते हैं। इस दौरान ज्ञापन देने अक्षय जैन, संजुल सोनी, अभिषेक सोनी, ऋषभ चौरसिया, अर्पण जैन, साकेत नेमा, राहुल जैन, अंकित चौरसिया, आशु जैन, संभव दिवाकर, प्रियेश जैन एवं गौसेवक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post