Breaking

revanchal times new

भय के साए में भविष्य संवारने को मजबूर मासूम बच्चे -





 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '15 सितंबर 2022 दिवस गुरुवार ' जनपद पंचायत मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया के निकट का ग्राम बाघण्डी स्थित एक ऐसा विद्यालय  जहा मासूम अपने भविष्य को संवारने जाते हैं , मगर भय के साए में |जी हां यह वही स्कूल हैजहां पर लिखा जाता है मासूमों का भविष्य |जरा इन तस्वीरों पर नजर मार कर देखिए ! क्या किसी जिम्मेदारों को इसकी तनिक भी कोई परवाह ही नहीं ?

    नवनिर्वाचित सरपंच रमेश सैयाम एवं ग्राम के कुछ प्रतिष्ठित जनों द्वारा जर्जर स्कूल भवन को जा करके देखा गया जो रात्रि में कल ही अतिवृष्टि के कारण धराशाई हो गया था ।पर आज शेष

 कमरे में बच्चों को बिठाया गया था जहां पर हर वक्त  बजती है .खतरे की घंटी ।जीर्ण  पुराने भवन के अलावा अतिरिक्त कक्ष भी बनाए गए हैं ,लेकिन इन कक्षाओं की भी जर्जर हालत है |अतिरिक्त कक्ष के छत से मलमें  के टुकड़े गिर रहे हैं वहां पर भी मासूमों का भविष्य भय और दहशत के साए में है |मध्यान भोजन का किचन सेट जिसकी हालत भी जर्जर है आखिर इन सब के पीछे जिम्मेदार है कौन ?अब देखना यह होगा कि 'जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर सफाई का प्रमाण प्रस्तुत करने में कौन कितना आगे है |

Post a Comment

Previous Post Next Post