रेवांचल टाइम्स - मवई '15 सितंबर 2022 दिवस गुरुवार ,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे सेवा सहकारी समिति के भवन में आयोजित की गई जिसमें समिति के सभी अंश धारी कृषकों सहित गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया |
समिति की बैठक में समिति प्रबंधक श्री सपूत दास मोगरे जी द्वारा वर्ष 2021 - 22 के वित्तीय पत्रक की जानकारी ' ,आय - व्यय जानकारी एवं वर्ष 2022 - 23 में होने वाले आय व्यय पर विचार मंथन किया गया |
मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त किसानों को होने वाले लाभ के साथ सुविधाओं पर भी विचार किया गया |चर्चा के दौरान धान खरीदी केंद्र पर किसानों की प्यास बुझाने हेतु हैंडपंप एवं समिति के बजट से मिनी पेट्रोल पंप की मांग संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया |
समिति की बैठक की अध्यक्षता संजू बोरिया जी जनपद सदस्य मवई ' विशेष अतिथि के रुप में प्रहलाद मरकाम मंडल अध्यक्ष मवई अहमद खान रोहित टांडिया मोहन साहू भरत चक्रवर्ती आनंदी दास भासंत 'मोबीन खान सहित सभी किसान बंधुओं की उपस्थिति रही |


No comments:
Post a Comment