रेवांचल टाइम्स बिछिया - महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में बिछिया पुलिस द्वारा तरह तरह की जानकारियां स्कूल हॉस्टल व अन्य स्थानों पर दी जा रही है पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम
हेतु चेतना अभियान व ऑयपरेशन एहसास सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है इसी तारत्म्य में पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला , थाना प्रभारी बिछिया के निर्देशन में थाना बिछिया अंतर्गत संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा शासकीय कन्या शाला मॉडल स्कूल पडरिया मे बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई एवं प्रदेश में संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई , बालश्रम अपराध, मानव तस्करी एवम महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध, जालसाजी, सायबर के संबंध में जानकारी अपराधों को रोकने हेतु उचित जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं स्कूल में अपराध संबंधी पोस्टर को चस्पा किया गया।
उक्त कार्यवाही में एस आई बबीता पहाड़े, आरक्षक अरविंद बर्मन,महिला आरक्षक इनेश्वरी की विशेष भूमिका रही।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment