दैनिक रेवांचल टाईम्स - पुरा ममाला लांजी तहसील के ग्राम पंचायत डोरली में शासन द्वारा प्रदान किए गए स्वच्छता अभियान के तहत 3 सीटर बैठक कुर्सी को असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा तोड़ दिया गया सूत्र बताते हैं कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गांव में चौपाल बैठक व्यवस्था के लिए शासन द्वारा समस्त पंचायतों में 3 सीटर सीमेंट से बनी हुई कुर्सी प्रदान किया गया है किंतु ग्राम पंचायत डोरली में असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा 3 सीटर सीमेंट से बनी हुई कुर्सी को तोड़ दिया गया है सूत्र बताते हैं कि जिस स्थान या चौपाल में रखी हुई कुर्सी से आसपास के लोग ही परेशान थे जिसकी वजह से उसको तोड दिया गया है सूत्र की माने तो यह शासकीय संपत्ति को नजदीक में निवास करने करने वाले व्यक्ति के द्वारा क्षति पहुंचाया गया हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि
इसकी जांच होना चाहिए और दोषी व्यक्ति के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई किया जाना चाहिए इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं किया गया है और ना ही इस मामले पर विचार किया गया है इसी वजह से ग्राम पंचायत डोरली में थ्री सीटर कुर्सी तोड़ने का सिलसिला बढ़ते ही जा रहा है।
रेवांचल टाइम् लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
.jpeg)

No comments:
Post a Comment