BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो माह से सरकारी सहायता की राह देख रही गरीब बेवा अतिवृष्टि से गिरी दीवार आज भी सरकारी सहायता की दरकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 29, 2022

दो माह से सरकारी सहायता की राह देख रही गरीब बेवा अतिवृष्टि से गिरी दीवार आज भी सरकारी सहायता की दरकार



दैनिक रेवांचल टाईम्स –केंद्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबो के पक्के मकान बनाये जा रहा है, इसके विपरीत सिवनी के छपारा में गरीब विधवा शासन की योजना का लाभ पाने के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगा रही रही हैं।

बताया जाता है कि उक्त महिला का अति वृष्टि से उसके मकान के पीछे कमरे की छत गिर जाने के दो माह बीत जाने पर भी आज दिनांक तक उसे शासन से किसी भी तरह की आर्थिक सहायता प्राप्त नही हुई। जबकि सरकार खुद को गरीबो की सरकार कहती नही थकती,वही सरकार के कर्मचारी भी शासन की योजनाओं में पलीता लगाने में कसर नही छोड़ रहे।

ज्ञात हो कि छपारा नगर के आजाद वार्ड निवासी बुजुर्ग महिला मुन्नी बाई पति स्व.घनश्याम भारती  अपने दो कमरे के कच्चे मकान मैं रहती थी, जिसमे से अगस्त माह के शुरुआती सप्ताह में हुई लगातार बारिश में मकान के पीछे के हिस्से की दीवार अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया। 

 मुन्नीबाई भारती ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व जब वह मकान में खाना बना रही थी उस समय लगातार बारिश हो रही थी तब उसकी लड़की भी साथ थी। अचानक मकान की दीवार गिरने के पहले लड़की की कहने पर वह उस स्थान से हटी ही थी कि उसके कुछ समय पश्चात मकान की छत भरभरा कर गिर गई, जिसमे वह घायल होने से बच गई। उसके बाद वह नगर परिषद अध्यक्ष से मिली, पटवारी के द्वारा भी मौके पर पहुँच कर स्थल निरीक्षण किया गया लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उसको शासन से किसी भी तरह की सहायता प्राप्त नही हुई है, अब उनका गुजारा एक ही कमरे में हो रहा जिसमे भी सीलन बनी हुई है।

इनका कहना है

उक्त मामले की जाँच कर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट पहुँचा दी गई जल्द ही मुन्नी बाई को शासन की योजना लाभ मिल जायेगा।

सुरेश साहू 

हल्का पटवारी छपारा

No comments:

Post a Comment