दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '16 सितंबर 2022 दिवस शुक्रवार ' यूं तो पेयजल की समस्या सभी दूरस्थ क्षेत्रों की विकट समस्या है लगभग 20 साल से पेयजल की सारी योजना कोरी कल्पना मात्र रह गई है । या यूं कहें कि कागजों में सप्लाई हो रही है । फिलहाल लगभग 20 दिनों से वार्ड नंबर 2 का हैंडपंप जो बड़ चौराहा के नीचे धनगांव रोड पर खराब है ।प्रदूषित एवं जंग युक्त पानी निकल रहा है ' लेकिन किसी को कहां कोई फुर्सत है यह हैंडपंप 24 जून 1994 का खुदा हुआ है , जो लगभग 28 साल पुराना है । आज इसको मरम्मत और सुधार की आवश्यकता है तो 20 दिनों से पड़ा है । यहां के रहवासी पीने के पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं |संबंधित विभाग इस ओर ध्यान आकर्षित करें
हैंडपंप से आ रहा दूषित एवं जंग युक्त पानी पेयजल के लिए भटकते रहवासी
bydigital bharat
-
0
