Breaking

revanchal times new

मवई में चार स्थानों पर स्थापित की गई प्रतिमाएं भक्तिमय हुआ नगर...




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड मवई '27 सितंबर 2022 'मंगलवार 'पवित्र अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिवस माता ब्रह्मचारिणी के रूप में आदि शक्ति का अवतार माना जाता है। आज के दिन माता रानी की पूजा इसी रूप में होती है ।दिन में हो रही भयंकर बारिश के कारण रात्रि में ही सभी स्थानों पर माता आदिशक्ति की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संभव हो सकी । इस वर्ष की पवित्र नवरात्रि में चार स्थानों पर मां जगत जननी विराजी हैं | 

    बस स्टैंड पुराना बाजार चौक में जय बजरंग नवयुवक मंडली द्वारा रात्रि 12:00 बजे  पंडित  प्रवीण कुमार पांडे द्वारा मां जगत जननी की प्राण प्रतिष्ठा की गई ।

    नव जागृति समिति बाजार चौक आमा -  टोला में रात्रि 9:00 बजे पंडित पवन गौतम के द्वारा आदिशक्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई ।अध्यक्ष - श्रीमती दीपिका टांडिया (उपसरपंच मवई ) उपाध्यक्ष -अनसूईया आन्धवान' सचिव -निकेतन धुर्वे एवं पंडा अजय परस्ते हैं |

   शिव शक्ति मंडली बड़ चौराहा मवई स्थित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रशांत पाठक द्वारा रात्रि 12:00 बजे कराई गई ।

   दुर्गोत्सव समिति राजीव चौक खुर्सीपार स्थित महाकाली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रशांत पाठक द्वारा रात्रि 12:30 बजे कराई गई ।समिति के अध्यक्ष -  देवी सिंह सैयाम 'सचिव - विजेंद्र यादव एवं पंडा - मोंटी धुर्वे और फागु उइके हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post