Breaking

revanchal times new

यातयात की बिगडती व्यवस्था के जिम्मेदार भी हम व उस समस्या के जन्मदाता भी हम–चतुर्वेदी


दैनिक रेवांचल टाईम्स –सामाजिक समस्याओं को लेकर डीपीसी विधि महाविद्यालय सिवनी में विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी जिनका समाधान करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के चतुर्वेदी ने कहा कि हम जिसे समस्या मानते है उस समस्या के जन्मदाता भी हम होते है यातयात की बिगडती व्यवस्था के जिम्मेदार हम है क्योंकि आबादी के अनुपात में सड़कों का विकास ना होने से समस्या बढ़ती है क्योंकि पैदल चलने वाले और बढती वाहनों की संख्या से दुर्घटनायें होती है।

इसी कडी में अखिलेश यादव ने कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्था प्रबंधन पर आधारित होती है और प्रबंधन के कारण विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल पाता है चड़ीगढ में हुई छात्रा की घटना से अभिभावकों को विचार करना चाहिए कि हमें सुरक्षा को लेकर विचार करना चाहिए। प्रो अन्नापूर्णा मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान में अपराधों को रोकने के लिए कई धाराएं बनाई गई है जिसका उपयोग करते हुए हम अपनी जीवन सुरक्षित कर सकते है। दीपक पटले ने कहा कि समय के साथ हम चलेंगे तो दुर्घटना से बचेंगे जिस दिन हम अपने अधिकार कर्तव्य का समझ लेगे उस दिन हम अपने आप को समझ लेगें। संजय जैन ने कहा कि हम सुधरेगें युग सुधरेगा जिस दिन हम समस्या के कारणों को जान लेते है उस दिन हम अपने आप को जान लेते है हर जगह समस्या है लेकिन इन्हे कहने से नहीं बल्कि समाधान भी हमें ढुढऩा होगा।

इस अवसर पर एकता गहलोद संगीता ठाकुर, शिवानी ठाकुर, महिषा ठाकुर, गारिमा राहंगडाले शीतल ठाकुर, अनामिका पारधी, प्रतिमा बिसेन, चेतना देशमुख हरिजोती डहेरिया, साक्षी सनोडिया, साहिद, शेखर काकोडिया अभिनव जैन वासु तिन्हन आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new