Breaking

revanchal times new

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 26.09.2022 से मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम



दैनिक रेवांचल टाइम्स - जनजागरूकता हेतु चेतना अभियान व ऑपरेशन एहसास सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में दिनांक 04.10.2022 तक चलाया जाना है।  आज दिनांक को पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध व महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध की रोकथाम हेतु जनजागरुकता “चेतना” अभियान की शुरुआत की गयी । इसके अंतर्गत आज प्रदेश में 250 महिला ऊर्जा डेस्कों का उद्घाटन किया गया । इसी तारत्‍म्‍य में अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में मंडला ज़िले में 08 थानों में नवीन ऊर्जा डेस्क का शुभारंभ किया गया जिसके साथ ही मंडला के कुल 12 थानों में ऊर्जा डेस्क का संचालन शुरू हो चुका है। मंडला जिले के थाना बिछिया में उर्जा डेस्‍क का उदघाटन एसडीएम बिछिया श्रीमती सुलेखा उईके द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी मंडला श्री खुमान सिंह, थाना प्रभारी बिछिया एवं उर्जा डेस्‍क प्रभारी उनि बबीता पहाडें उपस्थित रहे, इसी प्रकार थाना बीजाडांडी, निवास, मोहगांव, घुघरी आदि सहित मंडला जिले के नकस्‍ल प्रभावित थाना मोतीनाला एवं मवई में भी उर्जा डेस्‍क का शुभारंभ किया गया ।  इस कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेञ की महिला सरपंच व अन्य महिलाएँ भी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के दौरान सभी को ऊर्जा डेस्क के बारे में उद्बोधन दिया गया । पुलिस मुख्यालय भोपाल के मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु चेतना अभियान आज से प्रारंभ होकर नौ दिन अलग अलग प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मंडला पुलिस द्वारा किए जाएँगे । इसी प्रकार  अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेन्‍द्र सिंह कंवर द्वारा चेतना अभियान के संबंध में बताते हुए कहा की पुलिस मुख्‍यालय द्वारा चलाए जा रहें चेतना अभियान का मुख्‍य उददेश्‍य मानव दुर्व्यापार की रोकथाम एवं शोषित वर्ग विशेषकर महिला एवं बच्चों को समाज के केन्द्र विन्दु में लाना, जनसमुदाय को मानव दुर्व्यापार एवं महिलाओं को लेकर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं एव कुरीतियों के प्रति जागरूक करना, मानव दुर्व्यापार के सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना व मानव दुर्व्यापार एवं महिला सबंधी अपराधो की रोकथाम में समाज की सकारात्मक भूमिका निर्वहन हेतु प्रोत्साहन तथा  मानव दुर्व्यापार की रोकथाम के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न हितधारकों ( Multi Stakcholders ) को ' साथ जोडकर प्रभावी कार्यवाही करना है । 

जिला मंडला महिला डेस्क प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के संबंध में जानकारी साझा करते हुए अपराधो की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new