BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिथि शिक्षकों ने सड़क पर मनाया शिक्षक दिवस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

अतिथि शिक्षकों ने सड़क पर मनाया शिक्षक दिवस...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के सभी विकासखंडों से जिला मुख्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षकों को इस साल का शिक्षक दिवस सड़कों पर उतरकर मनाने को मजबूर होना पड़ा। जिला अध्यक्ष पी.डी. खैरवार ने बताया है, कि मंडला जिले के सभी विकास खंडों से जिला मुख्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल सड़क पर मनाकर सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराया है।डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर तिलक वंदन और माल्यार्पण करते हुए सभी ने सरकार की नीतियों को कोसते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमित रोजगार की मांग की है। साथ ही  जिले में अतिथि शिक्षक भर्ती में हो रही अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपते हुए सहायक आदिवासी विकास विभाग से मुलाकात की।उपस्थित समस्त विकासखंड के अतिथि शिक्षकों की सहमति एवं जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में राकेश चौधरी विकासखंड नैनपुर को जवाबदारी दी गई है। सरकार के द्वारा मांगें जल्द ही नहीं माने जाने की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने के साथ विकल्प की सरकार बनाकर अतिथि शिक्षकों के नियमित रोजगार एवं गरीबों के सरकारी स्कूलों को बंद होने से बचाने का रास्ता खोलेंगे।

                पी.डी.खैरवार

No comments:

Post a Comment