BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के विभिन्‍न जल संरचनाओं व इनसे संबंधित पर्यटन स्‍थलों पर जाने से संबंधित प्रतिबंध समाप्‍त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

जिले के विभिन्‍न जल संरचनाओं व इनसे संबंधित पर्यटन स्‍थलों पर जाने से संबंधित प्रतिबंध समाप्‍त...


रेवांचल टाईम्स - कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आदेश जारी

जिले में हो रही भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी द्वारा 22 अगस्‍त 2022 को आदेश जारी कर जिले में स्थित विभिन्‍न नदियों व अन्‍य जल स्‍त्रोतों में अत्‍यधिक जलभराव/बाढ की स्थिति से जन सामान्‍य की जान-माल की सुरक्षा हेतु जिले के विभिन्‍न जलस्‍त्रोतों, नदियों, नालों, तालाबों, झरनों, बांध एवं अन्‍य जल संरचनाओं व इनसे संबंधित पर्यटन स्‍थलों आदि पर प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिये दण्‍ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 के अन्‍तर्गत जिले की सम्‍पूर्ण राजस्‍व सीमा क्षेत्रान्‍तर्गत प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किए गए थे।

वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्‍त जारी आदेश को तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त करने के आदेश कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment