BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जरूरत से ज्यादा पानी पीना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, फायदे की जगह होंगे ये नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

जरूरत से ज्यादा पानी पीना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, फायदे की जगह होंगे ये नुकसान



रेवांचल टाईम्स:हर कोई सलाह देता है कि ज्यादा पानी पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है फिर चाहे वह मोटा हो गया डिहाइड्रेशन की शिकायत. लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से आपकी सेहत पर नुकसान भी हो सकता हैै. हालांकि, कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन, किडनी फेल होना, मूत्र में जलन और किडनी में पथरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. लेकिन इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप हद से ज्यादा पानी तो नहीं पी रहे हैं, क्योंकि इससे भी शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

पानी के अधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस या लो सोडियम यानी शरीर में सोडियम की कमी जैसी समस्या हो सकती है. इसके लक्षणों में उल्टी, सिर दर्द और जी मिचलाना आदि शामिल हैं. कहा जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आपको जितनी प्यास लगे उतना ही पानी पीना चाहिए अन्यथा ये आपको नुकसान कर सकता है.

ज्यादा पानी पीने से होंगे ये नुकसान

बता दें कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने का सीधा असर किडनी पर होता है. क्योंकि, किडनी का काम पानी को फिल्टर करना, अपशिष्ट नमक और जहरीले तत्वों को यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकालना होता है. लेकिन अगर आप ज्यादा पानी पिएंगे तो किडनियों पर काम का बोझ बढ़ जाएगा और ऐसे में किडनी फेल होने का खतरा हो सकता है. इसलिए आपको जरूरत से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए. जब प्यास लगे तभी पानी पिएं.

यही नहीं शरीर में पानी की अधिकता से सोडियम का लेवल कम हो जाता है और ऐसे में ब्रेन सेल्स में सूजन की समस्या पैदा सकती है. इस वजह से ब्रेन डैमेज, चलने-फिरने, बात करने और भ्रम की स्थिति की सामना करना पड़ सकता है. इसलिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखनी चाहिए न कि जरूरत से ज्यादा.

इसके अलावा ज्यादा पानी पीने से मांसपेशियों में भी परेशानी आ सकती है. क्योंकि ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की समस्या हो सकती है. इसके अलावा अधिक पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन चला जाता है, जिससे थकान और सुस्ती की समस्या भी हो सकती है.

No comments:

Post a Comment