BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुरुवार के उपाय: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

गुरुवार के उपाय: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय

 



रेवांचल टाईम्स:अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें. वैसे तो भगवान विष्णु की पूजा कभी भी की जा सकती है लेकिन गुरुवार का दिन विशेष तौर पर उन्हें समर्पित है. (Guruwar ke Totke) इसलिए गुरुवार के दिन यदि विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाए तो (Guruwar Puja Vidhi) हर मनोकामना पूर्ण होती है. साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और अपने जातकों पर कृपा बरसाती हैं. अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाइए. इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा.

गुरुवार के दिन अपनाएं ये उपाय

  • अगर आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं या बहुत मेहनत के बाद भी धन हाथ में नहीं आ रहा तो गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और डालकर खिलाएं. यह उपाय बेहद ही लाभकारी है.
  • गुरुवार के दिन स्नान करते समय पानी में चुटकी भर हल्दी मिला लें. साथ ही इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को चने की दाल, केला और पीले रंग के वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
  • अगर आप धन-सम्पत्ति में तरक्की पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन उधार देने और लेने से बचना चाहिए. खासतौर पर जिन लोगांें की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब है उन्हें यह गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. इसकी वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
  • गुरुवार के दिन पूजा के बाद अपनी कलाई व गर्दन में हल्दी का छोटा सा टीका अवश्य लगाएं. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और मनुष्य को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है.

No comments:

Post a Comment