BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारी बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

भारी बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 की मौत




रेवांचल टाईम्स:उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में भारी बरसात के चलते दो अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंद्रपुरा में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक परिवार के चार सगे भाई बहनों ने दम तोड़ दिया. मृतक बच्चों में सिक्कू (10), अभि (8), सोनू (7) और आरती (5) वर्ष हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे अनाथ थे, दो साल पहले उनके माता-पिता की मौत हो गई थी. पांचों भाई बहन अपनी 75 साल की दादी शारदा देवी के साथ रह रहे थे. हादसे में घालय हुए एक भाई और दादी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी देते हुए इटावा जिला अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इटावा में लगातार भीषण बरसात के चलते थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में दीवार के मलबे में दबकर 4 सगे भाई बहनों की मौत हुई है. घटना की सूचना रात करीब 3:30 बजे मिली थी जिस पर तुरंत इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर घायल दादी और बच्चे का हालचाल जाना. लगातार बरसात के चलते जनपद सभी को अलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा अवनीश राय ने बताया कि नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी.

No comments:

Post a Comment