BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीविका मिशन मैं घोर लापरवाही, जिम्मेदार मौन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 18, 2022

आजीविका मिशन मैं घोर लापरवाही, जिम्मेदार मौन....



रेवांचल टाईम्स - मंडला,मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण व शहरी आजीविका परियोजना अंतर्गत घोर लापरवाही बरती जा रही है lप्रत्येक पात्र परिवारों को परियोजना अंतर्गत जोड़ने में विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है lपुराने समूह जो किसी भी परियोजना से नहीं जुड़े थे उन्हें एवं तेजस्विनी परियोजना के पूर्व से गठित समूह को ही आजीविका मिशन अंतर्गत जोड़ने का काम जैसे-तैसे किया जा रहा है lमहिलाओं के स्व सहायता समूह पर ध्यान दिया जा रहा है lनए समूह नहीं बनाए जा रहे हैंl खासकर पुरुषों के समूह गठित करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही हैl जबकि अधिकांश लोगों का कहना है कि महिलाओं के अलावा पुरुषों के भी समूह गठि त किए जाएं,l प्रत्येक गांव व शहर के प्रत्येक पात्र परिवारों तक  की पहुंच अब तक काफी लंबे समय बाद क्यों नहीं बन पाई इस बात के लिए दोषी कौन है उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जावे lग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आजीविका मिशन अंतर्गत निर्धारित सभी कार्य तेजी के साथ पूरे नहीं किए जा रहे हैंl बताया जा रहा है कि इस योजनांतर्गत  स्व सहायता समूह को कर्ज में डूब आने वाला काम ज्यादा किया जाता हैl लोगों का कहना है कि कर्ज वाला काम बंद किया जाए बल्कि अनुदान देकर समूहों को सशक्त किया जाए,l इसके अलावा सार्वजनिक रूप से जल संरक्षण ,वृक्षारोपण सहित अनेक रोजगार मूलक कार्य मिशन अंतर्गत कराए जाएं तो बेहतर होगाl मिशन अंतर्गत कितना धन आवंटित हुआ कौन-कौन से कार्य कराए गए,l शुरुआत से लेकर अब तक की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल मंडला जिले में की जावे lइस संबंध में घोर लापरवाही जनपद पंचायत नैनपुर मैं योजना अंतर्गत करती जा रही हैl अपेक्षा है सरकार आजीविका मिशन के सभी कार्यों के उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कराकर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें या तो मिशन का काम ठीक तरह से करावे या इस परियोजना को ही बंद कर दे तो ज्यादा बेहतर होगा lजन अपेक्षा है सरकार विशेष ध्यान दें,l

No comments:

Post a Comment