BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधायक निधि से दी अनेकों सौगात। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 18, 2022

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधायक निधि से दी अनेकों सौगात।





दैनिक रेवांचल टाईम्स –सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने मोटर साइकिल से पुनः क्षेत्रीय दौरा प्रारंभ कर जनसंपर्क किया। तथा ग्रामीण जनों की मांग अनुरूप विधायक निधि स्वीकृत किया।

विधायक  दिनेश राय मुनमुन द्वारा पुनः मोटर साइकिल से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंगवानी कलां से सघन दौरा प्रारंभ करते हुए ग्राम सापापार, बांधी, मुंगवानी खुर्द, जैतपुर खुर्द, सिंघोडी, कन्हरगांव, हथनापुर, सिमरिया, ललितपुर (ढाना), मढवा, खैरी, भाटीवाडा आदि ग्रामों मे भ्रमण कर जनसंपर्क किया गया। इसके साथ ही विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम मुंगवानी कला मे सभामंच 01.50 लाख, सापापार मे सभामंच 01:50 लाख, बाधी मे सभामंच 01.50 लाख, मुंगवानी खुर्द मे सभामंच 01.50 लाख, सिंघोडी मे नाला पुलिया अतिरिक्त कार्य 01.50 लाख, हथनापुर मे यात्री प्रतीक्षालय 02.00 लाख, सिमरिया मे रंगमंच, ढाना यात्री प्रतीक्षालय 01.50 लाख, ललितपुर (ढाना) मे सभामंच 01.50 लाख, किशनपुर मे सामुदायिक भवन 03.00 लाख मढवा मे सभामंच 01.50 लाख, बाऊंड्रीबाल निर्माण हेतु 01.00 लाख विधायक निधि स्वीकृत किया। तथा ग्राम मुंगवानी कलां निवासी शशि परते 05, बाधी चम्पा बाई, 05, सविता बाई 05, हरकचंद भलावी 05, हथनापुर समलू यादव 03, लीला 02, महावीर अरेवा 03, राजाराम सतनामी 02, नीलम 05 को हजार की स्वेच्छानुदान निधि से सहायता एवं ग्राम मुंगवानी खुर्द मे जिम सामग्री, जैतपुर खुर्द मे मंडल सामग्री, सिमरिया मे पानी टेंकर व मंडल सामग्री, ललितपुर मे मंडल सामग्री, मढवा मे मंडल सामग्री स्वीकृत किया। इस अवसर पर  दिलीप सनोडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुरेश सनोडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, अरुण उपाध्याय , योगेन्द्र जैन , अजीत सिंह ठाकुर , रामेश्वर वर्मा , राज भगवत पटेल , गोविंद सनोडिया , बाबा सनोडिया , मनोज बघेल , विनोद सनोडिया , आशु दुबे , गिरीश मिश्रा , कमलेश बैस, शंकर दाहिया सरपंच, राधेश्याम यादव , गुड्डा तिवारी , हरिप्रसाद मिश्रा , मुन्ना पटेल , राजेश बघेल सरपंच, मुकेश बघेल जनपद सदस्य, विनोद सनोडिया जनपद सदस्य, सुखराम वर्मा, खुमान महाराज , हजारी साहू , लोमेश सनोडिया सहित अनेकों ग्रामीण बंधुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment