रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में सरकार के जिम्मेदार और सरकारी तंत्र को उनको केवल सरकारी पैसों से अपना अपना कमीशन ही देखना हैं काम हो रहा है कहाँ हो रहा है हुआ कि नही क्या स्थिति इन्हें कोई मतलब नही जिम्मेदार उपयंत्री, एस डी ओ, सब घर बैठे ही मूल्यांकन, स्टीमेट, मेजरमेंट बुक, सब घर बैठे बैठे ही तैयार हो जाती है और सचिव ऒर रोजगार सहायक जो कहेगा वो ही डाकुमेंट ऑनलाईन चढ़ेगा और सरकार के द्वारा जब से ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया है जब से इन की तो बल्ले बल्ले है। भ्रष्टाचार और भ्रस्ट सचिव और सरपंच और उपयंत्री और जिले के अधिकारी नहीं दे रहें अमृत सरोवर तालाब के दस्तावेज में ध्यान मनमानी चल रही हैं।
वही जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारियों को ग्राम पंचायत गौराछापर के ग्राम मुरली टोला में बना अमृत सरोवर तालाब चोरी हो गया ढूँडने में भी नही मिल रहा हैं। वही लागतार शिकायत होने के बाद भी जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों को अमृत सरोवर तालाब की गहरी खोजबीन जारी हैं।मगर अधिकारी जाँच में जरूर जाते है। और ग्रामीणों से डरा कर कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा कर मामले को दबाने की भरसक कोशिश कर रहें । मगर ग्राम की जनता तालाब खोज रही हैं मगर उनको तालाब नही मिल रहा हैं। जिसके कारण एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिकायत होने के बाद भी नही हो रही जाँच ना दे रहें है अमृत सरोवर तालाब के दस्तावेज।
वही ग्राम वासियों के द्वारा अमृत सरोवर तालाब की शिकायत की जा रही हैं। मगर जनपद पंचायत नैनपुर सी.ई.ओ तथा ए.पी.ओ से लागतार ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायत की मगर जाँच में गये अधिकारीयो ने ग्रामीणों से कोरे कागज में हस्ताक्षर करवाने की बात भी सामने आ रही हैं। मगर ग्राम की जनता कहती हैं। हमें सिर्फ अमृत सरोवर तालाब दिखा दो मगर अधिकारी मनाने को तैयार नही हैं । ना ही तालाब के दस्तावेज भी ग्रामीणों को नही दिया जा रहा हैं। जिसके कारण ग्राम की जनता में रोष दिखाई देने लगा है। मगर अधिकारियों को सिर्फ संयम का बचाव दिखाई दे रहा हैं ।
अधिकारी बना रहे हैं। आपसी समझोता करने के लिये दबाव...
वही शिकायतकर्ता का कहना हैं ।की दोनों तालाब एक ही जगह में बनाया गया है शिकायत कर्तायो के द्वारा लगातार दोनों तालाब के संपूर्ण दस्तावेज मांग की जा रही हैं। मगर जनपद पंचायत के अधिकारी जाँच में गोलमोल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहें। मगर अमृत सरोवर तालाब की जाँच कब और कैसे पूरी होगी एक सवाल खड़ा हो चुका हैं।
या फिर ग्रामवासी सिर्फ दोनों तालाब खोजते रह जायेंगे।

No comments:
Post a Comment