रेवांचल टाईम्स - नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बर्षों की मांग पूरा कर किया भूमि पूजन नाला निर्माण के बाद वार्ड वासियों को मिलेगी बारिश घर मे पानी भर जाने की समस्या ने निजात
मण्डला, जैसा की विदित है नगरपालिका अन्तर्गत सुभाष वार्ड जो विगत 15-20 बर्षों से बारिश के समय वार्ड के घरों एवं रोड़ मे पानी भर ने की शिकायतें आये दिन आती रहती थीं। हर बारिश वार्ड कुछ रहवासियों को मुहल्ले के रोड़ एवं घरों मे नालियों का गंदा पानी प्रवेश करने से क्षेत्र मे बदबू तो आती ही थी साथ ही इस गंदगी से मुहल्ले मे संक्रमण का भी खतरा बना रहता था। जिसका अनेकों बार समाचार पत्रों भी उल्लेख किया गया। बावजूद इसके समस्या का निदान नही हो सका। जिससे वार्ड मे नगरपालिका एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति रोस ब्याप्त आम बात हो रही थी। लोगों मे आंदोलन धरना आदि करने का मन बनता देख वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अमित शुक्ला ने वार्ड के ही पत्रकार एवं समाज सेवी से मुहल्ले की समस्या का हाल जानकर भ्रमण करने से यह बात निकल कर आयी की वार्ड से पानी की निकासी सही न होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही कारण आगे नाली का रूप छोटा होने से यह स्थिति बन जाती है। जिसपर उन्होंने वार्ड के लोगो को अस्वस्थ किया किया मे अपने ही कार्यकाल मे यहां नाला निर्माण की कार्य योजना तैयार कर नाला की निर्माण की स्वीकृत कराकर जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करायी जायेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शुक्ला और उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी जो की इसी वार्ड के पार्षद हैं उन्हें यह नाला निर्माण की स्वीकृति कराकर विगत दिनांक 02/09/2022 को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान समाजिक कार्यकर्ता एस.पी.तिवारी ने नगरपालिका अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर एवं उपाध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने बताया यह नाला के लिए योजना बनाकर भोपाल भेजा गया था। जिसपर आपदा प्रबंधन योजना से राशि 1करोड़ 25 लाख स्वीकृति मिली है। जिसके टेन्डर आदि की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, इसके बाद भूमि पूजन किया गया है। यह जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जावेगा। वार्ड मे नाला निर्माण के भूमि पूजन होने सभी वार्ड बासियों मे खुशी देखने को मिली।
भूमि पूजन मे ये रहे उपस्थित-
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद गिरीश चंदानी, पार्षद, पत्रकार, जनप्रतिनिधि के साथ वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment