BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्‍टर एवं अपर कलेक्‍टर ने राघौगढ़ एवं चांचौडा के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का सघन दौरा कर विभिन्‍न नुकसानी का लिया जायजा, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 3, 2022

कलेक्‍टर एवं अपर कलेक्‍टर ने राघौगढ़ एवं चांचौडा के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का सघन दौरा कर विभिन्‍न नुकसानी का लिया जायजा,

 



रेवांचल टाईम्स - फसल, मकान, खाद्यान्‍न, अद्योसंरचना सहित राहत कार्यो के संबंध में अधिकारियों को दिये आवश्‍यक निर्देश

कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. एवं अपर कलेक्‍टर आदित्‍य सिंह द्वारा आज तहसील राघौगढ़ एवं तहसील चांचौडा़ के विभिन्‍न बाढ़ प्रभावित ग्रामों का सघन दौरा कर फसल, मकान, पशु क्षति का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा तहसील चांचौड़ा अंतर्गत ग्राम रायपुरा, मुसरेली, ग्राम शाखाखुर्द में फसलों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने स्‍वयं कृषकों के खेत पर जाकर फसल क्षति, पशु क्षति, मकान क्षति का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल में सर्वे सूची का वाचन किया जाएगा। जिसके आधार पर राहत राशि वितरित की जायेगी। उन्‍होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से राहत कार्यों, मकान क्षति, खाद्यान्न सहित फसल क्षति के मुआवजा की जानकारी ली। उन्‍होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे कार्य गंभीरता के साथ किया जाये। सर्वे कार्य में लापरवाही बर्दाश्‍त नही की जायेगी।

इसके साथ ही उन्‍होंने राघोगढ़ तहसील के ग्राम साकोन्‍या, कंजरपुरा, फत्तूखेड़ी सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जाकर फसल नुकसानी का गहनता से निरीक्षण किया। ग्राम साकोन्‍या में कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा मक्का एवं सोयाबीन की फसलों का बारिकी से निरीक्षण कर सर्वे दल को सही आंकलन करने के निर्देश दिए। आज निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अद्योसंरचना के रख-रखाव के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाईन दुरूस्‍तीकरण के निर्देश दिए, साथ ही लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकीय एवं ब्‍लॉक मेडिकल ऑफिसर को ग्रामों में पेयजल निरीक्षण एवं स्‍वास्‍थ्‍य केंप लगाये जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने ग्रामवासियों से स्‍वयं चर्चा कर बाढ़ राहत, खाद्यान्न मिलने की जानकारी प्राप्त की एवं राजस्व, कृषि, उद्यान के अधिकारियों को समय-सीमा में फसल क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए। 

आज निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्री अक्षय तेम्रवाल, तहसीलदार श्री मोहित जैन, नायब तहसीलदार श्री उदय सिंह जाटव, पीएचई एसडीओ, बीएमओ, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी सहित हॉर्टिकल्चर, पशुपालन विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment