पीएम आवास एवं स्वामित्व योजना
की हुई समीक्षा
मण्डला 2 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी नगरीय निकायों में संचालित प्रधानमंत्री
आवास (शहरी) की समीक्षा की। उन्होंने निकायवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सीएमओ
नगरपालिका अपने क्षेत्र के स्वीकृत एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को जल्द पूरा
करें। उन्होंने सभी सीएमओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आवासों को पूरा करने
में अनावश्यक देरी न करें। श्रीमती सिंह ने स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए
प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय किस्त की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि
अंतिम स्तर पर अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। बैठक
में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसीईओ श्री मरावी, नगरीय निकायों के सीएमओ, निकायों का तकनीकि अमला
एवं संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के अधिकारी प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र
हितग्राहियों एवं शेष हितग्राहियों को चिन्हित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों
को कहा कि आवास निर्माण का कार्य अत्यंत गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि इस संबंध
में प्रतिदिन पीओ डूडा रिपोर्ट देंगे। श्रीमती सिंह ने बैठक में अनुपस्थित सीएमओ
निवास का निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के
लिए शासन स्तर से प्राप्त राशि, लक्ष्य आदि की विस्तृत
जानकारी भी ली।
स्वनिधि योजना का लक्ष्य पूर्ण
करें
बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को
निर्देशित किया कि स्वनिधि योजना के तहत मिले निकायवार लक्ष्य को पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका अधिकारी अपने क्षेत्रों में आगामी दिनों में सघन स्तर
पर कैम्प लगाएं। स्वनिधि योजना के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन लें, उन्हें योजना की जानकारी दें तथा पात्रता सुनिश्चित करते हुए योजना का लाभ
दें। उन्होंने कहा कि योजना का प्रथम स्तर पर लाभ पूर्ण करने वाले इच्छुक
हितग्राहियों को द्वितीय स्तर का लाभ देना भी सुनिश्चित करें।
नगरीय निकायों के निर्वाचन की
तैयारियाँ प्रारंभ करें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी सीएमओ
नगरपालिका को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में जिले के नगरीय निकायों में
निर्वाचन कार्य संपन्न होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सभी नगरपालिका अधिकारी
अपने क्षेत्र में निर्वाचन के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करें। श्रीमती सिंह ने
कहा कि नगरपालिका अधिकारी अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ समन्वय करते हुए निर्वाचन
तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ निर्वाचन कार्यालय
द्वारा निर्धारित तैयारियों की चैकलिस्ट के अनुसार निर्वाचन तैयारियों को पूर्ण
करें। नगरीय निकायों के निर्वाचन के दौरान पोलिंग बूथ का भ्रमण करें, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित करें तथा इस संबंध में समय-सीमा बैठक में
रिपोर्ट दें।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment