मण्डला 2 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ की बैठक ली। बैठक में
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सघन रूप से लाभ दिया जाना
सुनिश्चित करें। उन्होंने सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि
अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि सर्वे के दौरान लोगों
को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। आमजनों को उनकी
पात्रतानुसार योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे आवेदन लें तथा संबंधित विभागों से
समन्वय करते हुए लाभ देना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसीईओ श्री मरावी, सीईओ जनपद, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक हितग्राही को अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए
लाभ दें। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले से सहयोग लेते हुए घर-घर सर्वे कराने की
कार्यवाही करें। सर्वे की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्राप्त करें। पंचायत एवं
नगरीय निकायों के स्तर पर रजिस्टर संधारित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिला, जनपद, एसडीएम तथा पंचायत स्तर की समस्त शिकायतों का गंभीरता से
संकलन करें। इस संकलन को विभागवार बांटे तथा हितग्राहियों को लाभ दें। उन्होंने
कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की अधिक
से अधिक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीईओ जनपद एवं सीएमओ
नगरपालिका को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए अमले की ड्यूटी लगाएं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment