मण्डला 2 सितम्बर 2022
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के एसीएस श्री राजेश राजोरा ने मंडला एवं
बालाघाट की वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने बालाघाट एवं मंडला के
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की जानकारी ली। श्री राजोरा ने
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिला
एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल
सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर
अर्थ जैन, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई श्री गोटिया उपस्थित थे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में
निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में
निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों के कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने जिला
प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के बारे में भी जानकारी दी। एसीएस श्री राजोरा
ने वीसी में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण
बिन्दु, मोबाईल टावर निर्माण, वन विभाग के साथ समन्वय सहित अन्य विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment