BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जेईई एवं नीट परीक्षा में जिले के चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान जेईई में 7 एवं नीट में 5 विद्यार्थी चयनित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

जेईई एवं नीट परीक्षा में जिले के चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान जेईई में 7 एवं नीट में 5 विद्यार्थी चयनित




 

मण्डला 12 सितम्बर 2022

            जिला प्रशासन द्वारा योजना भवन में सोमवार को जेईई एवं नीट की परीक्षा में चयनित हुए जिले के होनहार छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में आगे बढ़ें एवं अपनी प्रतिभा से मंडला जिले का नाम रोशन करें तथा जिले के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रोजेक्ट नई उड़ानप्रारंभ किया गया था जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में आकांक्षी योजना से लाभान्वित हुए विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

            जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट नई उड़ानके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से नीट एवं जेईई परीक्षाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग क्लासेस शुरू की गई थी। प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी कराई गई एवं परीक्षा में सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। परिणाम स्वरूप जिले के जेईई में 7 एवं नीट में 5 विद्यार्थी चयनित हुए। इस वर्ष जिले के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थी भी परीक्षा में चयनित हुए। स्वाध्याय से पढ़कर जेईई एवं नीट परीक्षाओं में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं की मेहनत को कलेक्टर ने सराहा। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा शिक्षकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का भी इस दौरान सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी मुकेश पांडे, चयनित बच्चे एवं उनके अभिभावक तथा स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये हुए सम्मानित - जेईई में चयनित प्रभात कुशराम, नीलेश बैरागी, अविनाश शाह मरकाम, विनीत धुर्वे, वंदना झारिया, युवराज नरेती एवं नीट में चयनित महिमा ठाकुर, शिवांशी भिरानी, अजय पन्द्रो, भूपेन्द्र कुमार, महक कछवाहा, अंकिता मसराम, वैजंती मरावी, दूजा पन्द्रे, उमेश ठाकुर, स्यामले झारिया, राहुल कुमार, अंजली मरकाम, आंकाक्षी योजना अंतर्गत भावना चन्दरनिया आदिवासी वर्ग में नीट परीक्षा में अव्वल रहीं। प्रोजेक्ट नई उड़ानसे लाभान्वित होकर महक भारतीया, रागिनी मार्को नीट में चयनित एवं समस्त मार्गदर्शक शिक्षक एवं प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।  

No comments:

Post a Comment