BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर लूट करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में दो अन्य की तलाश जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर लूट करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में दो अन्य की तलाश जारी...


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर चौकी के रोझा ग्राम का मामला बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम मशीन में लूटकांड करने का किया गया था प्रयास नहीं मिली थी सफलता पुलिस द्वारा की जा रही जांच और अन्य दो आरोपियों की तलाश



 जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नुनसर पुलिस चौकी के रोझा ग्राम में लगे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर लूट की घटना  करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है वारदात को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है पुलिस ने एसी उम्मीद जताई है कि फरार आरोपी भी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे हालांकि पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा है पुलिस द्वारा इनसे अन्य मामले में भी कड़ी पूछताछ करने में लगी हुई है उक्त कार्रवाई जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा  के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में पाटन एसडीओपी सारिका पांडे द्वारा आरोपियों को पकड़ने एवं पतासाजी के लिए एक टीम गठित की गई थी जिसमें मुख्य रूप से नुनसर चौकी प्रभारी दुर्गश मरावी एवं बेलखाडू चौकी प्रभारी उमलेश तिवारी कमलेश मेश्राम एवं अभिमन्यु की अहम भूमिका रही जहां इस कार्रवाई में सफलता मिली है

        नुनसर चौकी प्रभारी दुर्गश मरावी ने जानकारी देते हुए बताया विगत कुछ दिन 28/29 अगस्त की दरमियान रात नुनसर चौकी क्षेत्र के रोझा ग्राम में बैक ऑफ महाराष्ट्र के लगे एटीएम मशीन में लूट का प्रयास करने वाले कंटगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरैया ग्राम का रहने वाला 19 वर्षीय करण पिता भगवानदास बर्मन  एवं विक्की कोल उम्र 20 वर्षीय  पड़वार निवासी और शरद चड़ार एव दो अन्य नाबालिग द्वारा एटीएम मशीन को छतिग्रस्त कर उसे लूटने का प्रयास किया गया आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर एटीएम के अंदर तोड़फोड़ कर रहे थे वहीं उनके सहयोगी तीन अन्य बाहर रोककर रेकी करने के लिए लगे हुए थे इसी दौरान पुलिस वाहन के आने की आवाज सुनते ही सभी आरोपी बाइको में सवार होकर मौके से फरार हो गए उक्त घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो उसमें तीन आरोपी जो मुंह में कपडा बांधे हुए थे दिखाई दिए तो पुलिस ने इस पूरे मामले में घटनास्थल का निरीक्षक एवं मिले तमाम अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ने पड़ताल शुरू कर दी गई इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी करण बर्मन कंटगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरिया ग्राम में बैठा हुआ है मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और योजना के अनुसार कोरिया ग्राम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने का प्यास किया जहां पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इस घटना को स्वीकार करते हुए शामिल अन्य आरोपी के नाम बताए जिसके आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों को भी पकड़़ा साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शरद चड़ार एवं विक्की कोल की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है पुलिस के अनुसार एटीएम मशीन में तोड़फोड़ के लिए उपयुक्त की गई लोहे की राड भी जब्त की गई है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अभिषेक रजक संवाददाता पाटन/जबलपुर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment