Breaking

revanchal times new

छात्राओं ने किया शिक्षकों का सम्मान विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 को



दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया में शिक्षकों एवं छात्राओं के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद ,शिक्षक,डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया ।

इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें स्वागत गीत, भाषण एवं लोक नृत्यों  की प्रस्तुति दी गई ।संस्था के प्रभारी प्राचार्य ए के पटेल द्वारा इस अवसर पर पूर्व में संचालित कार्यक्रम घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, रंगोली, भाषण ,स्लोगन लेखन ,कक्षा सजावट इत्यादि में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार  वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा शिक्षकों की कुर्सी दौड़  का आयोजन भी किया गया।  जिसमें सभी की सहभागिता सराहनीय रही कार्यक्रम अंतर्गत प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इनके जीवन चरित्र से सीख लेने हेतु प्रेरित  किया गया 

कार्यक्रम में अंजलि झारिया, दीक्षा पटेल ,प्रिया पटेल, आर्या झारिया ,अनुराधा झारिया, आरती श्रीवास ,चारुल हल्दकार एवं समस्त छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा मंच का संचालन छात्रा कृतिका दुबे द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new