BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही:बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री और उसके ड्रायवर को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 13, 2022

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही:बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री और उसके ड्रायवर को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा




रेवांचल टाईम्स:लोकायुक्त पुलिस ने मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डेली कालेज जोन के कनिष्ठ यंत्री गयाप्रसाद वर्मा और उसके ड्रायवर गयासुद्दीन पिता मोइनउद्दीन को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार कनिष्ठ यंत्री गयाप्रसाद वर्मा ने बिजली चोरी का प्रकरण निरस्तारण करने के मामले में यह रिश्वत मांगी थी। आवेदक आजाद नगर निवासी सुजाद खान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई की।

आवेदक सुजाद के अनुसार मार्च 2021 में एमपीईबी की उड़नदस्ता टीम ने उसके घर में बिजली चोरी का 83000 रुपये का पंचनामा बनाया था। जब साजिद ने यह राशि जमा नहीं की तो लगभग 15 दिवस पूर्व उसके घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद साजिद ने विजिलेंस कार्यालय में तुरंत प्रभाव से 30 हजार रुपये जमा करवाकर बिजली कनेक्शन चालू करवाया। इस समय आरोपित कनिष्ठ यंत्री गयाप्रसाद ने ड्रायवर गयासुद्दीन के माध्यम से आवेदक सुजाद खान से संपर्क किया और प्रकरण निस्तारण के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। सुजाद खान ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोकायुक्त में जाकर की।

No comments:

Post a Comment