BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई..... 20 हजार की रिश्वत लेते धराया गया डिंडौरी का BEO - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 13, 2022

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई..... 20 हजार की रिश्वत लेते धराया गया डिंडौरी का BEO



रेवांचल टाईम्स: डिंडोरी जिले में घूसखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एक प्राचार्य से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गैर हाजरी और निलंबन का निकल करने के नाम पर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी को लोकायुक्त जबलपुर ने मंगलवार की दोपहर उन्हीं के कार्यालय में ट्रैप कर लिया।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर जीएस मर्सकोले ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर के सहायक अध्यापक व प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम पिता अमर सिंह सैयाम द्वारा 9 सितम्बर को लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की गई थी कि बीइओ डिंडौरी सुरेश कुमार द्विवेदी द्वारा उनकी गैर हाजरी और निलंबन रोकने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामले की तस्दीक करने के बाद 13 सितम्बर मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डिंडौरी में दबिश दी गई। जैसे ही प्रभारी प्राचार्य ने बीईओ को 20 हजार रूपये की रिश्वत दी उसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक जीएस मर्सकोले के नेतृत्व में निरीक्षक आस्कर किंडो व अन्य अमला शामिल है।

No comments:

Post a Comment