मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 15 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे पंजीयन कार्य के संबंध में बैठक ली। बैठक में
उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि 15 सितम्बर से शुरू हो रहे पंजीयन के लिए समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें। उन्होंने
पंजीयन केन्द्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे
क्षेत्र जहां पर किसानों की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र बनाएं।
पंजीयन केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं रखें। उन्होंने कहा कि
कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाईन, एफपीओ एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से भी पंजीयन सुनिश्चित कराएं। बैठक
में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने डीपीएम एनआरएलएम को निर्देशित किया कि
स्व-सहायता समूहों को पंजीयन से संबंधित जानकारी दें तथा इच्छुक समूहों को पंजीयन
कार्यों के लिए संलग्न करें। श्रीमती सिंह ने घुटास, डिठौरी, दानीटोला, चीचगांव, बम्हनी बंजर, चिरईडोंगरी रेलवे, अंजनिया, बिछिया मंडी, हिरदेनगर, पदमी, घुघरा एवं मधुपुरी में किसानों की अधिक संख्या के मद्देनजर
अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के संबंध
में किसानों को जानकारी प्रसारित करें। बैठक में उन्होंने डीडीए से फसल क्षेत्रों
की जानकारी ली। उन्होंने जिले में पीडीएस वितरण एवं उठाव के संबंध में निर्देशित
किया कि वितरण एवं उठाव के कार्य में गति लाएं। बैठक में उन्होंने एएसएलआर को
निर्देशित किया कि गिरदावरी कार्य पूर्ण करें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment