मण्डला 13 सितम्बर 2022
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की
समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 31 आवेदकों ने अपनी समस्याओं
से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की
समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में
ग्राम सिलगी निवासी नित्यानंद यादव ने श्रमिक कार्ड बनवाने के संबंध में, महाराजपुर निवासी सीताराम डोंगरे ने विकलांग पेंशन के संबंध में, संदीप रजक ने संबल योजना के संबंध में, ग्राम सोंढा के समस्त ग्रामवासियों ने ग्रेवल रोड़ निर्माण के संबंध में, भीमडोंगरी निवासी विनीत टोप्पो ने अतिथि शिक्षक के संबंध में आवदेन प्रस्तुत
किए।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
%20(2).jpeg)
No comments:
Post a Comment