BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 साल के बच्चे की मौत; माता-पिता और बहन की हालत गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 11, 2022

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 साल के बच्चे की मौत; माता-पिता और बहन की हालत गंभीर



मप्र में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उज्जैन जिले के मक्सी रोड पर बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा पर सवार 3 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि, माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।
परिवार के साथ ससुराल जा रहा था मयूर

माधव नगर पुलिस के मुताबिक, कंचनपुरा के रहने वाले मयूर सुनहरे (32) पेट्रोल पंप कर्मचारी है। शनिवार रात 12 बजे के बाद वह अपनी पत्नी दिव्या (30), बेटी गुनगुन (7) एवं बेटे दिव्यांश (3) के साथ एक्टिवा से नीलगंगा स्थित ससुराल जा रहा थे। इसी दौरान मक्सी रोड पर बिजली कंपनी के कार्यालय के सामने एक अनियंत्रित कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
माता-पिता व बहन की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके माता-पिता व बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मयूर के परिजनों ने बताया कि दिव्यांश ने घर से नाना के यहां जाने की जिद की तो सभी लोग एक्टिवा से नीलगंगा जाने के लिए घर से निकले और हादसे का शिकार हो गए।



आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

इधर, एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के एयरबैग खुल गए। साथ ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त कर थाने पहुंचा दी है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment