BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 11, 2022

द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन




रेवांचल टाईम्स\जबलपुर: परमपूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वति महाराज का आज दोपहर 3 बजे महाप्रयाण हो गया. उन्होने 99 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वति महाराज के निधन की खबर से भक्तों का परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर आना शुरु हो गया.

जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. स्वामी शंकराचार्य ने देश की आजादी में भी अपना योगदान दिया, अंग्रेजों के खिलाफ खड़े रहे, जेल भी गए थे. वहीं उन्होने राम मंदिर निर्माण के लिए लम्बी कानूनी लड़ाई भी लड़ी है. जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरुपानंद सरस्वति जी दो मठों के शंकराचार्य रहे. स्वामी स्वरुपानंद सरस्वति महाराज का जन्म सिवनी के जिले के दिघोरी गांव में ब्राम्हण परिवार में हुआ था. उनके माता-पिता ने इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था. सिर्फ 9 वर्ष की उम्र में स्वामी जी ने घर छोड़ धर्म की यात्रा शुरू कर दी थी. अपनी धर्मयात्रा के दौरान वे यूपी के काशी पहुंचे, यहां पर उन्होने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली. साल 1942 के इस दौर में वो महज 19 साल की उम्र में क्रांतिकारी साधु के रूप में प्रसिद्ध हुए. उस वक्त देश में अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई चल रही थी. जगतगुरु शंकराचार्य का 99वां जन्मदिन हरियाली तीज के दिन मनाया था.

No comments:

Post a Comment