BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा का 23 सितंबर को मण्डला एवं बिछिया आगमन ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा का 23 सितंबर को मण्डला एवं बिछिया आगमन .....

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स  - मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगें जनसंपर्क.......... 

मण्डलाः- नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क करने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जननायक श्री शिवराज सिंह चौहान का नगरपरिषद बिछिया एवं नगरपालिका क्षेत्र मण्डला में 23 सितंबर को आगमन हो रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बिछिया नगरपरिषद क्षेत्र में हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2 बजे आगमन होगा। हेलीपेड से सभा स्थल तक रोड शो के माध्यम से आम जनता से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात बिछिया थाने के सामने भाजपा कार्यालय स्थित मैदान में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर से मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे। मण्डला में महाराजपुर संगम, स्थित हेलीपेड में दोपहर 3.15 बजे आगमन होगा। हेलीपेड में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की अगुवानी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मण्डला नगरपालिका क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क करते हुए बजरंग चौराहा महाराजपुर से होते हुए आंगन तिराहा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के पश्चात मण्डला लालीपुर तिराहा ,उदय चौक, बुधवारी चौक में मुख्यमंत्री जी की नुक्कड़ सभा होगी तथा मण्डला नगर के प्रमुख मार्गों में रोड शो एवं  जनसंपर्क करेंगे। सायं 5 बजे मण्डला नगर से महाराजपुर स्थित हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा के आगमन पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी विचारधारा परिवार नागरिकगण व्यापारीगण हितग्राहीगण पत्रकार साथियों जनप्रतिनिधियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 

 प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा जिला भाजपा की वृहद बैठक में होंगे शामिल......मण्डलाः- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित वृहद संगनात्मक बैठक में शामिल होगे। इस अवसर पर कोर कमेटी चुनाव संचालन समिति प्रत्याशी प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जिलापदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण, नगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री, जिले के मण्डल अध्यक्ष इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में 23 सितंबर को शाम 6.30 बजे बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने आयोजित बैठक में नगर के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहित ग्रामीण मण्डल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने आग्रह किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा एवं विधायक अशोक रोहाणी नगर के व्यापारियों की बैठक में होंगे शामिल। 

मण्डलाः- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी मण्डला में रात्रि 7.30 बजे स्थानीय दादी की बगिया मैरिज गार्डन में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिह सैयाम, नगर चुनाव प्रभारी डॉ विनोद मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment