Breaking

revanchal times new

स्वच्छ भारत मिशन 2022 : वेस्ट जोन में टॉप स्टेट रहा मध्यप्रदेश,जिलों में भोपाल नंबर-1



 रेवांचल टाइम्स:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सरकार की ओर से कराए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 के परिणाम गुरुवार को जारी हुए हैं. वेस्ट जोन में टॉप स्टेट मध्य प्रदेश रहा है. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में, टॉप परफॉर्मिंग स्टेट में, वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश को पहला स्थान मिला है. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के ओवरऑल टॉप डिस्ट्रिक्ट, वेस्ट जोन में भोपाल को प्रथम और इंदौर को मिला तृतीय स्थान मिला. इसी तरह सुजलाम 1.0 कैम्पेन में मध्यप्रदेश को पहला और सुजलाम 2.0 कैम्पेन में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की है. इस साल की कवायद अपशिष्ट जल निपटान और अन्य पैरामीटर पर फोकस्ड है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत देश के सभी राज्यों के जिलों का सर्वे किया जाए. जिसके तहत उन्हें स्वच्छता के मानकों के अनुसार स्थान मिले. स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता के आधार पर शहरों की रैंकिंग की जाती है. इस रैंकिंग में सर्वोच्च अंक पाने वाले शहरों को स्वच्छ शहर की श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाता है. इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में राज्य या जिलों को मिले फीडबैक का भी आकलन किया जाता है.
वेस्ट जोन में अव्वल रहा MP

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार राज्य को स्वच्छ बनाने में लगी हुई है. तरह-तरह की योजनाएं चलाई गई. लोगों को जागरूक करने का भी काम सरकार ने किया. जिसके चलते आज टॉप परफॉर्मिंग स्टेट में मध्यप्रदेश को पहला स्थान मिला है. वहीं, जिलों में भोपाल ने टॉप किया है. इससे साफ है कि भोपाल जिला सबसे ज्यादा स्वच्छ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new