Breaking

revanchal times new

प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका



मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घन्टों की बात करें तो प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा में 19, कुंडम में 11, अजयगढ, घाटीगॉव में 9, वारासिवनी, बामौरी, विजयपुर, बैतूल में 8, बनखेड़ी, बाबई, पिपरिया, सिवनीमालवा, मिहोना में 7, बेनीबारी, कटनी, अमरपाटन, बाजाग, भैंसदेही और गौहद में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटे में यहां हो सकती है बारिश
मौसव विज्ञान केंद्र भोपाल के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चंबल संभाग के जिलों, दतिया, ग्वालियर, गुना, आगर, शाजापुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी दी है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे में दर्ज की गई बारिश
बैतूल 77.0, शिवपुरी 60.0, सतना 48.1, गुना 46.4, ग्वालियर 41.6, सीधी 36.4, मलाजखंड 34.9, नर्मदापुरम 32.4, सिवनी 27.2, पचमढ़ी 23.6, नरसिंहपुर 21.0, उमरिया 20.8, खंडवा 18.6, रायसेन 17.4, इंदौर 16.6, खजुराहो 15.0, उज्जैन 12.6, रीवा 11.4, जबलपुर 9.6, मंडला 9.4, दतिया 6.0, छिंदवाड़ा 5.4, नौगांव 4.2, भोपाल 3.9, रतलाम 2.0, और दमोह में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new