BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जेवर चमकाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

जेवर चमकाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस



महाराष्ट्र की सीमा से सटे पांढुर्णा में जेवर साफ करने के नाम पर ठगी की वारदात सामने आई है। कंपनी का एंजेट बनकर आए ठगों ने जेवरात साफ करने के नाम पर बत्रा परिवार को करीब छह लाख का चूना लगा दिया।
बता दें कि वारदात पांढुर्णा के गुरुनानक वार्ड में बुधवार को अंजाम दी गई है, इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले और मामले की जांच शुरू कर दी है। पांढुर्णा पुलिस ने बताया, गुरुनानक वार्ड निवासी प्रीति बत्रा और उनकी सास सरला बत्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो बुधवार के दिन घर में थीं, तभी दो युवक कंपनी का एंजेट बनकर आए और जेवर साफ करने की बात कही। बत्रा परिवार की बहू प्रीति उनके झांसे में आ गई और अपनी अंगूठी साफ करने दी तो कर्मचारी के वेश में आए ठगों ने उसे चकमा दिया। इसके बाद प्रीति की सास सरला बत्रा भी उनके झांसे में आ गई और उन्हें करीब छह लाख के जेवरात साफ करने के लिए दे दिए।
इसके बाद दोनों ठग बत्रा परिवार के किचन में गए और एक बर्तन में पानी गर्म कर एक पाउडर उसमें डालकर जेवरात उसमें डालने का दावा किया और डिब्बा बंद कर कहा कि ठंडा होने पर खोल लेना और दोनों निकल गए। बाद में बत्रा परिवार के सदस्यों ने डिब्बे को खोला तो उसमें जेवरात गायब थे। इसके बाद सनसनी फैल गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

No comments:

Post a Comment