BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
20 सितम्बर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 19, 2022

20 सितम्बर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर

 


 

मण्डला 19 सितम्बर 2022

            म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानअंतर्गत 17 सितम्बर 2022 से जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन प्रारंभ हो गए हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किए जाएंगे। प्रथम चरण 18 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

 

20 को यहां लगेंगे शिविर

 

            मंडला जनपद के अंतर्गत प्रथम चरण में 20 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत बक्छेरागोंदी, बकौरी, मोहनिया पटपरा, नरेन्द्रगढ, सागर, फूलसागर, ग्वारी तथा घाघा में शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर पंचायत मुख्यालयों में आयोजित होंगे। इसी प्रकार 20 सितम्बर 2022 को जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत ककैया, नारा तथा मांझीपुर में शिविर लगेंगे। 20 सितम्बर को जनपद पंचायत मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ासिल्ली, खीसी, चंदवारा तथा देवगांव में, जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत जामगांव में शिविर लगाए जाएंगे। जनपद पंचायत निवास के ग्राम पंचायत खैरानी, हाथीतारा तथा मोहपानी में, जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत कुसमी, चौबा, बनिया, गरैया में शिविर लगेंगे। बीजाडांडी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 सितम्बर को ग्राम पंचायत चरगांव कला, ढुढवा, खम्हेरखेड़ा, भटाडुंगरिया, लावरमुड़िया तथा छिंदगांव में शिविर लगेंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत कुड़ामैली, कुण्डा, बम्हनी, कोबरीकला तथा बनार में शिविर लगेंगे।

 

21 को यहां लगेंगे शिविर

 

            मंडला जनपद के अंतर्गत प्रथम चरण में 21 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत अहमदपुर, साल्हेडण्डा, तिंदनी, चटुआमार, सेमरखापा, टिकरिया, बनियातारा तथा मवईजर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 21 सितम्बर 2022 को जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत मलवाथर, खाल्हेगिठौरी, निधानी तथा मुंगवानी में शिविर लगाए जाएंगे। जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत डिठौरी में, जनपद पंचायत निवास के ग्राम पंचायत झुरकी, सतपहरी माल एवं बस्तरी में, मवई जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत समनापुर, सहजपुरी, सकवाह रैयत, कोलमगहन, पिपरी रैयत, चंदवारा रैयत, पिपरी माल, भाडा, केवलारीकला तथा छपरतला में, बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 21 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत बिलनगरी, जमुनिया, रमतिला, सांगवा, चरगांव माल तथा भैंसवाही में, नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में 21 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत मैली, पाठा, भावल, चौकी, देवरीकला तथा बरबटी में, घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रथम चरण में 21 सितम्बर को खोड़ाखुदरा, खम्हरिया, पाण्डकला तथा बरवानी में शिविर लगाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment