मण्डला 19 सितम्बर 2022
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने प्राप्त जानकारी
अनुसार म.प्र. शासन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय, निजी आईटीआई से विभिन्न पाठयक्रमों में सफलतापूर्वक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर
उत्तीर्ण मेधावी प्रशिक्षणाथियों को नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट वितरण एवं स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित करने 20 सितम्बर 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे दीक्षांत समारोह का आयोजन
किया जा रहा है। आईटीआई मंडला के प्राचार्य ने बताया कि म.प्र. शासन के मुख्य
अतिथ्य में भोपाल में आयोजित आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों के दीक्षांत
समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईटीआई मंडला के संस्था परिसर में आयोजित
कार्यक्रम के दौरान दिखाया जाएगा।
.png)
No comments:
Post a Comment