BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
‘सूने मकान की रैकी’ करने वाले शातिर चोर से गढा पुलिस ने 11 लाख का माल किया जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

‘सूने मकान की रैकी’ करने वाले शातिर चोर से गढा पुलिस ने 11 लाख का माल किया जब्त



रेवांचल टाईम्स,जबलपुर। दिन में पूरे शहर में आटो चलाकर ‘सूने मकान की रैकी’ करने वाले शातिर चोर को गढा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने गोरखपुर थाना क्षेत्र की 4 चोरी, मदनमहल, लार्डगंज और गढा थाना क्षेत्र की 1-1 चोरियों को करना कबूल किया है। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 11 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया है।

पूर्व में हुर्इं इन सभी 7 चोरियों में संबंधित थानों की पुलिस 457, 380 का प्रकरण दर्ज चोर की खोजबीन में जुटी हुई थी। नकबजनी का खुलासा करने में पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एवं एफएसएल टीम की भूमिका अहम रही है। क्षेत्र में बढ रही चोरियों की पड़ताल के लिए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एएसपी संजय अग्रवाल, सीएसपी गढा तुषार सिंह, टीआई गढा राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की थी।

नकबजनी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को रमाकांत नेमा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित वैष्णोदेवी गया था, वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर आलमारी से लाखों के सोने के जेवरात एवं 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोर की खोजबीन शुरू की।

2 दिन पहले पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति संदेहास्पद अवस्था में संभवत: चोरी करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर गढा पुलिस घेराबंदी कर संदेह के आधार पर उसे थाना लेकर आई। पूछताछ में संदेही ने शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी करना कबूल किया। पकड़े गए चोर खेम सिंह उर्फ संजय मरावी निवासी ग्राम मझगांव पोस्ट रैपुरा जिला डिंडौरी, हाल पता कालीमठ मंदिर के पास ने बताया कि उसने थाना क्षेत्र गढा, गोरखपुर, मदनमहल तथा लार्डगंज के क्षेत्र में आॅटो चलाता था और इन्ही क्षेत्र के घरों में रेकी कर चोरी करता था।

इन चोरियों का हुआ खुलासा-
1. थाना गोरखपुर क्षेत्र में करीब 20 माह पहले हाथीताल कालोनी में हुई चोरी का खुलासा हुआ है।

2. थाना गोरखपुर क्षेत्र के हाथीताल कॉलोनी के पुराने पोस्ट आफिस के पास से एक सूने मकान में करीब 14-15 माह पहले हुई चोरी का खुलासा।

3. थाना गोरखपुर क्षेत्र में ही करीब 2 माह पहले पंजाबी बरात घर के पास में हुई चोरी का खुलासा।

4. करीब 10 माह पहले मदनमहल क्षेत्र में शुक्लानगर के एक सूने मकान चोरी।

5. करीब 9 माह पहले लार्डगंज क्षेत्र में रानीताल तालाब के किनारे एक सूने मकान से चोरी।

6. थाना गोरखपुर क्षेत्र के राम मंदिर के पास हुई चोरी।

7. करीब एक माह पहले गंगासागर तालाब के पास एलआईसी कॉलोनी दुर्गा मंदिर थाना गढा क्षेत्र के घर में हुई चोरी का खुलासा किया गया है।

चोरी का खुलासा करने में टीआई गढा राकेश तिवारी, एसआई बृजेंद्र तिवारी, मदन सिंह मरावी, विजय शुक्ला, राजेश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, सचिन मेहरा, संतोष जाट, रामेश्वर मिश्रा, शंकर पांडे, अजय यादव सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीम को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।

जब्त जेवर और अन्य सामग्री-
6 जोड़ी कान के सोने के बाले, 5 नग सोने की अंगूठी, 1 सोने का सिक्का, 3 संतान साते की चूडी, 1 चांदी का गिलास। दूसरी चोरी में1 सोने का हार, 2 सोने की चैन, 4 सोने की अंगूठी, 1 करधन चांदी का, 3 जोडी चांदी की पायल, 1 डेल कंपनी का सीपीयू। तीसरी चोरी में1 जोड़ी सोने के कंगन, 2 सोने की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र के पैंडल, 1 सोने की चैन, 1 जोडी चांदी की पायल। चौथी चोरी में 1 जोड़ी सोने की झुमकी, 1 सोने की अंगूठी, 1 बच्चे की सोने की अंगूठी व लॉकेट, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 5 जोड़ी बिछिया। पांचवी चोरी में 1 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 3 चांदी के सिक्के। छटवीं चोरी में1 जोड़ी सोने की झुमकी, 12 नग सोने के मोती, 3 जोड़ी चांदी की पायल, 1 लैपटॉप, 1 मोबाइल, 2 हजार रुपए नगद, सातवीं चोरी में 1 सोने की चैन, 4 लाखपट्टी चूड़ी सोने की, 1 सोने की मांग बेदी, 1 सोने का हार, 1 हॉफ करधन चांदी का और 3 जोड़ी पायल कुल मशरूका 10 लाख 50 हजार जब्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment