BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का 20 सितम्बर को हुआ डिंडौरी दौरा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का 20 सितम्बर को हुआ डिंडौरी दौरा...




रेवांचल टाईम्स - डिंडौरी नगरीय निकाय चुनाव हेतु संगठनात्मक बैठक एवं महिला जन प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह में हुए शामिल

        मध्यप्रदेश में इस दौरान नगरीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। इसी तारतम्य  में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी जिले के नगरीय निकायों में दौरा कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डिंडोरी  बैठक में भी शामिल हुई। बता दें कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का संगठनात्मक डिंडौरी जिला में दौरा कार्यक्रम एवं नगरीय निकाय चुनाव में महिला आरक्षित वार्डो में जनसंपर्क तथा नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य एवं सरपंच, पंच का स्वागत समारोह कार्यक्रम 20 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार को तय की गई है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सन्तोषी साहू ने अपील की है कि जिले के समस्त महिला कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने बनाया गया। 

कार्यक्रम इस प्रकार है:- 5 बजे डिंडौरी पहुँची विधायक के फार्म हाऊस में स्वागत हुआ साथी ही जिले की बैगा आदिवासी महिलाओं से खास भेंट की । संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह प्रदेश कार्यालय में। महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तसबंध की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी तक सभी जिले के महिला कांग्रेस तक बात पहुचाने की बात कही वही बातों बातों में कह दिया कि में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदलने की अनुशंसा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को लिखित में सोपुंगी वही महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्षता श्रीमती विभा पटैल के दौरे से महिला कांग्रेस कमेटी को ऊर्जा मिली कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संतोषी साहू जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती चन्द्र कला परस्ते कृष्णा उरेती रूपा उरेती वनिता यादव महिला संगठन प्रभारी डिंडोरी सहित सैकड़ों महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति  रही।

No comments:

Post a Comment