BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ यलो अलर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 20, 2022

मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ यलो अलर्ट

  




मध्य प्रदेश के 10 जिलों में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बता दें कि मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. खास बात ये है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में बारिश का दौर रुका हुआ है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में 10 जिलों में 115 मिमि तक बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, पन्ना, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सिवनी, कटनी और भिंड जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अतिरिक्त शहडोल और जबलपुर संभाग के कई जिलों में बौछार गिरने की संभावना जताई गई है. इसके अतिरिक्त नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश के इन जिलों में पर्याप्त वर्षा

मध्य पदेश में अभी तक हुई बारिश को ध्यान में रखते हुए नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, सीहोर, बेतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, सिंगरौली में पर्याप्त वर्षा हुई है.


No comments:

Post a Comment