BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
PM Modi 75 फीसदी रेटिंग के साथ फिर बने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 26, 2022

PM Modi 75 फीसदी रेटिंग के साथ फिर बने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता



नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक नेताओं को लेकर हुए सर्वेक्षण में लोकप्रियता के मामले में शीर्ष पर उभरे हैं. मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को 75 फीसदी रेटिंग मिली है. उनके बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी  दूसरे और तीसरे पायदान पर विराजमान हैं, जिन्हें क्रमशः 63 और 54 फीसदी रेटिंग मिली है. लोकप्रिय नेताओं की सूची में 22 वैश्विक नेताओं को शामिल किया गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) 41 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर आए हैं. हालांकि जो बाइडन की लोकप्रियता में गिरावट भी दर्ज की गई है. बाइडन के बाद 39 फीसद रेटिंग के साथ कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो और फिर 38 फीसदी रेटिंग के साथ जापान के प्रधानमंत्री फ्यूमियो किशिदा का नंबर आता है. पीएम मोदी बीते दो सर्वेक्षणों में भी रहे थे शिखर पर.

पीएम मोदी बीते दो सर्वेक्षणों में भी रहे लोकप्रियता के शिखर पर
मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलीजेंस वैश्विक नेताओं और देशों की अप्रूवल रेटिंग का आकलन करती है. फिलवक्त यह ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन और अमेरिका में कंट्री ट्रांजेक्टरी का भी काम कर रही है. इसके पहले जनवरी 2022 और नवंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग में शीर्ष पर रहे थे. मॉर्निंग कंसल्ट के जरिये सर्वेक्षण का रियल टाइम डेटा जाना जा सकता है. मॉर्निंग कंसल्ट राजनीतिक चुनाव, चुने प्रतिनिधियों और मतदान के मसलों पर सर्वेक्षण करने में पारंगत और सटीक मानी जाती है. यही नहीं, मॉर्निंग कंसल्ट दैनिक स्तर पर दुनिया भर में 20 हजार इंटरव्यू करती है. वैश्विक नेता और कंट्री ट्रांजेक्टरी डेटा के लिए संबंधित देश के वयस्कों के बीच सर्वेक्षण किया जाता है. इसके सर्वेक्षण में 1 से 4 फीसदी का ही अंतर हो सकता है.

No comments:

Post a Comment