BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेटीयो को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु दिया वाटर कूलर एवं एक्वा गार्ड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 26, 2022

बेटीयो को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु दिया वाटर कूलर एवं एक्वा गार्ड

 


दैनिक रेवांचल टाईम्स –भारत सरकार की मनसा है की "बेटी पढेगी तो इतिहास गढेगी"कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश शासन की मनसा है की छात्राओं की शिक्षा पूर्ण हो और वह समाज मे पुरुषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर देश की प्रगाति मे सहायक हो इसी मनसा से प्रदेश सरकार विद्यालयों मे सुविधा मौहिया कराती है इसी कडी मे शासकीय मठ कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवनी की छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विजय शुक्ला ने अपनी स्वर्गीय पत्नी श्रीमती सगीता शुक्ला जो मठ विद्यालय मे पदस्थ थी। की स्मृति में विद्यालय परिसर मे 60-80 लीटर टैंक का वाटर "कूलर एवं एक्वा गार्ड" मशीन भेट स्वरूप प्रदान की इस अवसर पर सहायक सचांलक शिक्षा एस एस कुमरे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय के प्राचार्य पी एन वारेश्वा,  विद्यालय प्राचार्य एम के सैय्याम, देवेंद्र शुक्ला, विजय पांडे,अशोक वर्मा , विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राए तथा पालक उपस्थित रहे सहायक सचांलक शिक्षा ने इस पुनित कार्य के लिए विजय शुक्ला का आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्य वारेश्वा ने कहा कि धन राशि सभी के पास होती है किन्तु जो दान देकर पुनित कार्य करे वही  मेरी दृष्टि में धनवान है विद्यालय प्राचार्य सैय्याम ने छात्राओ के हित में किया गया  दान कहकर कृतज्ञता व्यक्त की  इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं श्रीमती व्यवहार एवं कौशल ने भी इस पुनित कार्य के लिए विजय शुक्ला को धन्यवाद दिया  शिक्षक शुक्ला के परिवार के सदस्यों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया कि आपने हमारी यह भेट स्वीकार की कार्यक्रम का सचालन श्रीमती अनिता भार्गव एवं आभार विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती गौर ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment